Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, कर्मवीर बने प्रदेश महामंत्री; पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी

Raipur News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इसके तहत छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई व्यवस्था के तहत शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। वहीं कर्मवीर को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

Iran-US Tension: ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

इसके अलावा छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी ने अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, पवन राणा को दिल्ली एवं हरियाणा तथा चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है।

कर्मवीर का संगठन में लंबा अनुभव

छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री बनाए गए कर्मवीर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 1993 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपने संगठनात्मक जीवन की शुरुआत की थी।

उन्होंने तहसील प्रचारक और नगर प्रचारक के तौर पर काम किया। इसके बाद फतेहपुर सीकरी (आगरा) और अलीगढ़ महानगर प्रचारक के साथ-साथ मथुरा जिले के जिला प्रचारक की जिम्मेदारी संभाली।

कर्मवीर ने उत्तर प्रदेश के एटा, अलीगढ़ और बरेली विभाग में विभाग प्रचारक के रूप में भी काम किया। वर्ष 2015 में उन्हें मेरठ प्रांत (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया। इसके बाद 2019 में उन्होंने ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी संभाली।

CG News: स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

2020 से BJP संगठन में निभा रहे जिम्मेदारी

वर्ष 2020 में कर्मवीर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) बने। इसके बाद अगस्त 2022 से वह झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा की ताजा नियुक्तियों के साथ छत्तीसगढ़ संगठन में भी जिम्मेदारियों का पुनर्गठन हुआ है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026