Chhattisgarhछत्तीसगढ

राहुल गांधी के बयान पर किरण सिंहदेव का पलटवार, बोले- PM मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया, खुद को जोड़ने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेता

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे और सीआरपीएफ जवानों के साथ दीपावली मनाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन राहुल गांधी खुद को उस बयान से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

किरण सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल इतना कहा था कि नक्सल समस्या समाप्त हुई है, लेकिन कुछ लोगों के मन में अब भी नक्सली विचारधारा मौजूद है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद को वहां स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।

CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि राहुल गांधी को पूरा देश गंभीरता से नहीं लेता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर पहुंचकर जवानों के साथ दीपावली मनाना एक अद्भुत पहल है। उन्होंने सवाल उठाया कि बस्तर से नक्सल आतंक का खात्मा कांग्रेस को पच रहा है या नहीं। सिंहदेव ने कहा कि जनता को लंबे समय तक गुमराह नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी थी बहस की चुनौती

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में सीआरपीएफ जवानों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का खात्मा हो चुका है, लेकिन वैचारिक नक्सलवाद का खतरा अभी भी बना हुआ है।

पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए लिखा कि जवानों के चेहरों से सब कुछ स्पष्ट है और उन्हें प्रधानमंत्री के बयान पर भरोसा नहीं है।

सरकारी कार्यालय में उड़ी नियमों की धज्जियां! शराब-मटन के साथ जश्न मनाते डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

राहुल गांधी ने आगे प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वे उनसे चर्चा करें कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहस किसी भी समय और किसी भी जगह हो सकती है।

राहुल गांधी के इसी बयान पर अब किरण सिंहदेव ने जवाब देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। इससे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026