छोटे सीपत में आयोजित गुरू घासीदास सत्संग समारोह में शामिल हुए बसपा के पदाधिकारी
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती सक्ती जिला अंतर्गत मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटे सीपत में आयोजित गुरू घासीदास सत्संग समारोह के आयोजन में बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए।
चार दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि बसपा नेता दाऊराम रत्नाकर जोन प्रभारी छग रहे। विशिष्ट अतिथियों श्याम टंडन प्रदेश अध्यक्ष बसपा, जी आर बंजारे जिलाध्यक्ष, अजय बंजारे जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा, हीरा देवी सांडेय, जिला उपाध्यक्ष फेकुराम बर्मन जिला महासचिव, सहेतरिन शतरंज विधानसभा प्रभारी, रामकुमार खुंटे जनपद सदस्य विधानसभा प्रभारी, श्याम लाल जांगड़े जनपद सदस्य, दिलीप खुंटे जिला BVF, यशवंत चौहान वि सभा प्रभारी, राजेश बंजारे वि सभा अध्यक्ष, जयनारायण किशोर वि सभा अध्यक्ष, बाबुलाल चंद्रा वरिष्ठ कार्यकर्ता, हेमलाल साहु जी वि सभा उपाध्यक्ष, दिलचंद खुंटे वि सभा उपाध्यक्ष, डोरीलाल भारद्वाज महासचिव, ईश्वरदास मह़ंत वि सभा अध्यक्ष भाईचारा कमिटी, तुलेश्वरी भारद्वाज खजांची, अरुण महिलांगे पुर्व विधानसभा अध्यक्ष, बलराम बंजारे सचिव, रामशरण भारद्वाज BVF, गौतम भारद्वाज जी खजांची, भगवान दास वरिष्ठ कार्यकर्ता,जुधराम सोनवाने वरिष्ठ कार्यकर्ता, कमल खुंटे सरपंच कुरदा, डॉ नारायण साहु सक्रिय कार्यकर्ता, बसंत खांडे , पुष्पेन्द्र कुर्र , लीलाधर खुंटे सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि बसपा नेता दाऊ राम रत्नाकर ने गुरू घासीदास सत्संग समारोह के सुंदर आयोजन के लिए छोटे सीपत ग्राम वासियों को बधाई दी और जन साधारण से बाबा गुरू घासीदास जी के बताए सतनाम शिक्षाओं के अनुरूप जीवन व्यवहार कर जीवनपथ में आगे बढ़ने की बात कही।





