ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

नाथू लाल पांडेय की यूनियन दो फ़ाड़, लाल यादव व अख्तर जावेद उस्मानी के नेतृत्व में सैकड़ों प्रमुख नेताओ ने कोयला मजदूर पंचायत ( एच एम एस) की किए सदस्यता ग्रहण

नाथू लाल पांडेय की यूनियन दो फ़ाड़, लाल यादव व अख्तर जावेद उस्मानी के नेतृत्व में सैकड़ों प्रमुख नेताओ ने कोयला मजदूर पंचायत ( एच एम एस) की किए सदस्यता ग्रहण

बीते दिनांक 21 जुलाई गेवरा क्षेत्र स्थित हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित हुआ। 12 बजे से कोयला मजदूर सभा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।जिसमे एस ई सी एल के आठ एरिया के प्रमुख नेता गण भाग लिए। जिसमे प्रमुख तौर पर सर्व रेशम लाल यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंद खदान मजदूर फेडरेशन, श्री अख्तर जावेद उस्मानी, (उप महामंत्री, हिंद खदान मजदूर फेडरेशन एवं कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य)श्री तरुण राहा दीपिका क्षेत्र, एस सी मंसूरी गेवरा, शिव नारायण मिश्र सोहागपुर, ए. विश्वास कोरबा, मिलन पांडेय कुसमुंडा, बरत लाल खुटे, राकेश बेंजामिन, सी ई डब्ल्यू एस गेवरा, एएस डी मानिकपूरी, गेवरा क्षेत्र प्रमुख थे। नाथूलाल पांडेय के भ्रष्टाचार से तंग आ कर सभी नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ श्री विनय सिंह के नेतृत्व में संचालित कोयला मजदूर पंचायत ( एच एम एस) ज्वाइन करने का निर्णय लिया।

     पुन: 3 बजे से  विनय सिंह के आगमन पर उपस्थित सभी नेताओं ने कोयला मजदूर पंचायत ( एच एम एस) की सदस्यता ग्रहण किए।

      एस ई सी एल के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में किसी मान्यता प्राप्त यूनियन को छोड़ कर किसी अन्य यूनियन में शामिल होना बहुत बड़ी खबर है। कोयला मजदूर पंचायत ( एच एम एस) के केंद्रीय महामंत्री श्री विनय सिंह ने उपस्थित सभी नेताओ को माला पहना कर स्वागत करते हुए सदस्यता ग्रहण कराए।इस संछिप्त कार्यक्रम में कोयला मजदूर पंचायत के केंद्रीय सचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह तवर, परवेज अजीजी,मनोज सिंह , बाबू लाल बारेठ, विमल दास महंत, रमेश उयिके, सुरेश महिलंगे आदि मौजूद रहे।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026