Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Tourism News: पर्यटकों को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 3 महीने तक जंगलों में प्रवेश पर रोक, आज से आदेश लागू

CG Tourism News: छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण 15 जून से 1 अक्टूबर तक 3 महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगें। उक्त अवधि में जंगल के भीतर को प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। 2 अक्टूबर को वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के शुरू होने के साथ ही फिर से जंगल के दरवाजे खोल दिए जाएगें। रेनी सीजन के दौरान वन्य प्राणियों के प्रजननकाल और बारिश के दौरान जंगल की विपरीत स्थिति को देखते हुए हर साल बंद कर दिया जाता है। पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख अरुण पांडेय ने बताया, हर साल मानसून के पहले टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य को बंद कर दिया जाता है।

चक्काजाम के बाद बनी सहमति, प्रबंधन करेगा पानी छिड़काव, प्रदूषण से राहत दिलाने पार्षद ने लड़ी जमीनी लड़ाई

हर साल लागू होता है नियम

पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख अरुण पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून के समय जंगलों की स्थिति अत्यधिक संवेदनशील हो जाती है। भारी बारिश के कारण कच्चे रास्ते, नदी-नाले और वन मार्ग खतरनाक हो जाते हैं, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। इसी कारण हर वर्ष टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारणों को अस्थायी रूप से बंद किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था केवल पर्यटन रोकने के लिए नहीं बल्कि वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से भी बेहद जरूरी है। इस दौरान जंगलों में जानवरों को शांत वातावरण मिलता है, जिससे उनका प्रजनन काल प्रभावित नहीं होता।

2 अक्टूबर को फिर खुलेंगे जंगल

वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1 अक्टूबर तक बंद रहने के बाद 2 अक्टूबर से वन्यजीव संरक्षण सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सभी राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे। इसके बाद पर्यटक एक बार फिर जंगल सफारी और वन्यजीव दर्शन का आनंद ले सकेंगे।

कोरबा प्रेस क्लब के इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष राजकुमार शाह ने जीत पर जताया सभी का आभार

पर्यावरण और सुरक्षा दोनों के लिए अहम फैसला

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान जंगलों को बंद रखना न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि यह पारिस्थितिकी तंत्र को भी संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। बारिश के मौसम में जंगलों में फिसलन, बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जो पर्यटकों के लिए जोखिम भरी हो सकती हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026