Chhattisgarhछत्तीसगढ

जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी पर पुलिस का एक्शन, म्यूल बैंक खाते चलाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, असम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत ओर अन्य कई राज्यों से हुआ था शिकायत

जांजगीर-चांपा पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 को लेकर जागरूकता कार्यशाला की गई आयोजित*

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान इन बैंक खातों में देश के अलग- अलग राज्यों से साइबर ठगी की रकम पहुंचना पाया गया था जिस पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर 8 खाता धारकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था , जिसमे खाता धारक ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक जैसे अनेक बैंक में अपना खाता खुलवा कर नया सिम अपने नाम से जारी कराकर साइबर ठगो को देते थे जिसके बदले खाता धारक को कमीशन मिलता था , उक्त म्यूल खाता में कई लाख , करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन हुए है , कई राज्य से 5 या 5 से अधिक बार रिपोर्ट दर्ज कराया गया है , कुछ खाता में 14 से 15 बार रिपोर्ट दर्ज है खाताधारक उपरोक्त गिरफ्तार आरोपियों के खाता में लेयर-1 में रुपए आए है , जिसमें म्यूल खातों के विरूद्ध थाना साइबर में अपराध क्रमाक 20/2026 धारा 61(2),317(4),317(5),318(4),323बी.एन.एस. 66 डी आई.टी.एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ किया गया जो कमीशन के लालच में अपना खाता का 🏧 , नया मोबाइल नंबर साइबर ठगों को देना बताए आरोपियों से पासबुक जप्त किया गया है , खातों में लाखों रुपए का होल्ड लगा हुआ है ,होल्ड रुपए वापसी हेतु संबंधित राज्य को सूचना दिया गया है ।

प्रकरण में

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
(1) कलेशराम देवांगन उर्फ छोटू उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं. 07 भाठापारा सिवनी थाना चांपा,जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

(2) श्यामलाल देवांगन उर्फ राजू उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नं. 07 भाठापारा सिवनी थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

(3) लक्ष्मीनारायण पटेल उम्र 46 वर्ष ग्राम कुम्हारी थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा

(4) वेमेश आदित्य उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं. 15 बुधवारी बाजार, जांजगीर थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

(5) ज्योति बाई यादव उम्र 40 वर्ष ग्राम बनारी डीहपारा वार्ड नं. 05जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा

(6)सुरेश कुमार गढेवाल 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 ग्राम पाली थाना चैक नैला

(7)अनिल राठौर 29 वर्ष सा. वार्ड 17 चंदनिया पारा थाना जांजगीर,
(8) इश्तेखार अहमद 29 वर्ष सा. वार्ड 21 खडपडीपारा थाना जांजगीर

जिन्हें गिरफ्तार का माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
जिन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

क्या होता है म्यूल खाता:- म्यूल खाता ऐसा खाता है जिसको खुलवाकर साइबर ठगो को किराए से या कमीशन के लालच में दिया जाता है, उक्त खाते में किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से प्राप्त धन प्राप्त किया जाता है , परन्तु जब उस अवैध धन / राशि की जाँच की जाती है तो खाता धारक आरोपी बनाया है।

Flydubai के कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल करेगा सम्मानित, राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड देने का किया ऐलान

जांजगीर पुलिस की अपील:-

कोई भी व्यक्ति अपना स्वयं का खाता किसी दूसरे व्यक्ति को ना दें, ना ही अपने नाम से कोई मोबाइल नंबर चालू कर के किसी दूसरे व्यक्ति को दें, यदि आप ऐसा करते हैं और उक्त खाते में अथवा मोबाइल नंबर में किसी प्रकार का अपराधिकृत की घटना घटित होती है तो सर्वप्रथम जवाबदारी खाताधारक अथवा उसे मोबाइल नंबर के स्वामी की होती है साइबर ठगो से सावधान रहें और जागरूक रहें

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026