Chhattisgarhछत्तीसगढ
रायपुर के दलदल सिवनी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी के दलदल सिवनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार घटना करीब डेढ़ बजे की है। दलदल सिवनी स्थित क्रॉस विंड अपार्टमेंट की छह मंजिला इमारत के तीसरे माले के फ्लैट में एसी फट गया, और फिर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं पूरे परिसर में फैलने लगा।
IPL 2026 Prediction: चिन्नास्वामी में फिर चलेगा कोहली का जादू? RCB vs GT में किसका पलड़ा भारी
आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग भागने लगे। फायर ब्रिगेड, और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, और करीब घंटे भर घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।






