ChhattisgarhKorbaNATIONALकोरबा न्यूजछत्तीसगढभारत

कोरबा प्रेस क्लब के इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष राजकुमार शाह ने जीत पर जताया सभी का आभार

ओम गवेल....

कोरबा प्रेस क्लब के इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष राजकुमार शाह ने जीत पर जताया सभी का आभार

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 -28 में उपाध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर थी, सबसे कठिन मुकाबले इसी पद के लिए था, चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 165 वैध मतों में जिसमें राजकुमार शाह को सर्वाधिक 69 वोट मिले और उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को केवल 39 वोट ही मिले।

निश्चित रूप से हर तरह के प्रयास और प्रचार, दुष्प्रचार के बीच उनकी लोकतांत्रिक विजय हुई। राजकुमार शाह ने उपाध्यक्ष पद प्राप्त कर इतिहास रच दिया है,क्योंकि अब तक इस पद पर सीनियर और वरिष्ठ पत्रकारों का ही वर्चस्व रहा था। श्री शाह ने अपनी इस जीत का श्रेय प्रेस क्लब के युवाओं को समर्पित किया है। कार्यकारणी सदस्य के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने प्रेस क्लब में गहरी छाप छोड़ी,जिसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें सभी का विश्वास और साथ मिला। जीत के इस सुखद अवसर पर उनका कहना है कि “कोरबा प्रेस क्लब के बेहद कठिन चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत दिलाने के लिए आप सब का हृदय से आभार। इस अवसर पर बेहद कृतज्ञता की भावना से गुजर रहा हूं। उपाध्यक्ष पद पर अन्य सभी प्रत्याशियों के मुकाबले मेरे जैसे काफी युवा चेहरे को जिताकर आपने जो स्नेह दिया है। भरोसा दिलाता हूं, कि आने वाले समय में इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। प्रेस क्लब का यह चुनाव कई मायनो में मेरे लिए बेहद खास रहा है।
साथियों ने यह संदेश दिया कि चुनाव जीतने के लिए सिर्फ और सिर्फ प्रलोभन काम नहीं आता। ईमानदारी और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा से कार्य करने वालों की कीमत अब भी बरकरार है। अचानक सस्ती लोकप्रियता तो हासिल की जा सकती है। लेकिन सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ती है। कड़ी मेहनत से ऐसे परिणाम मिलते हैं। आप सभी ने जो हिम्मत दी उसकी बदौलत ही अंत तक अपने सिद्धांतों पर बरकरार रहते हुए यह जीत मिली है। जीत सिर्फ मेरी नहीं है, प्रेस क्लब के उन सभी युवा साथियों की है। जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, मेरा सहयोग किया। चुनाव के दौरान नि:स्वार्थ भाव से मदद की। उन वरिष्ठ साथियों का भी हृदय से आभार। जिन्होंने सही दिशा में मार्गदर्शन किया। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार और बहुत-बहुत धन्यवाद।”

राजकुमार शाह,
उपाध्यक्ष, कोरबा प्रेस क्लब

हमर अपने आईं एन एन 24 न्यूज परिवार की ओर से श्री शाह को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
ओम गवेल

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026