प्रदेश की जनता त्रस्त,कांग्रेस सरकार की विदाई तय – किरण देव

जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास)भारतीय जनता पार्टी नगरनार मंडल के द्वारा शनिवार को शक्तिकेन्द्र मारकेल के अंतर्गत वाले बूथों के लाभार्थियों का सम्मेलन ग्राम बम्हनी में किया गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त किये लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुये पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियां, वादाखिलाफी व किये जा रहे भ्रष्टाचार को देखते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है, प्रदेश की त्रस्त जनता ने इस सरकार की विदाई करने का पूरी तरह मन बना लिया है। कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जायें कि कांग्रेस की झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें। आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसान,महिलाएं,युवा, बुजुर्ग, अधिकारी- कर्मचारी सहित सभी वर्ग के लोगों को झूठे सपने दिखाकर उन्हें ठगने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ की जनता डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षो की भाजपा शासन को याद कर रही है, जब डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में चारों ओर चहुमुंखी विकास हो रहा था,आज प्रदेश का विकास थम सा गया है। इस जनविरोधी सरकार को सभी कार्यकर्ताओं की ताकत से बदलना है।
नगरनार मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार एवं उनके जनप्रतिनिधियों ने हमेशा से देश व प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। इनका इतिहास रहा है कि इन्होंने कभी भी जनता से किये वादे को पूरा नहीं किया है,झूठ बोल कर लोगों की भावनाओं से खेलना और राज करना इनका दस्तूर रहा है। सभी कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने एकजुट होकर कार्य करेंमंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ की आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस सरकार ने जनता के विश्वास के साथ धोखा देने का कार्य किया,वहीं केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ो लोगों को बिना भेदभाव के आसानी से प्राप्त हो रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।इस दौरान प्रमुख रूप से शक्ति केन्द्र प्रभारी व मंडल उपाध्यक्ष रघुराम सेठिया, महामंत्री राधेश्याम पन्द्रे,धनुर्जय देवांगन,कल्याण सिंह ठाकुर,अर्कित दास,महेंद्र सेठिया, जुगल सेठिया,जितेन्द्र बाकड़ा,नंदो बघेल,फूलसिंह नायर,भैरसिंह बघेल, जगबंधु,बंटू ठाकुर,श्याम सुंदर, धनीराम बघेल,शोभाराम,जयराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *