Chhattisgarhछत्तीसगढ

परमश्रद्धेय पं. गोपाल कृष्ण महाराज के मुखारविंद से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती। जिले के ग्राम हरेठी में आध्यात्मिक चेतना, भक्ति और धर्ममय वातावरण के बीच संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। ग्राम हरेठी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 16 नवम्बर 2026 से 23 नवम्बर 2026 तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में परमश्रद्धेय मलूकपीठाधीश्वर कृपापात्र पं. गोपाल कृष्ण महाराज अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। इस पावन आयोजन का दायित्व चंद्रा परिवार, ग्राम हरेठी द्वारा उठाया जा रहा है।

आयोजन में सह यज्ञाचार्य के रूप में श्री बजरंग पाण्डेय, पं. भोपाल पाण्डेय एवं सत्यम पाण्डेय, बासीनपाठ अपनी धार्मिक एवं वैदिक सेवाएं प्रदान करेंगे। इनके सहयोग से यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठानों को विधिवत संपन्न कराया जाएगा।

कथा वाचक पं. गोपाल कृष्ण महाराज लंबे समय से देश के विभिन्न स्थानों पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करते आ रहे हैं। उनकी प्रभावशाली वाणी, मधुर कथा शैली, संगीतमय प्रस्तुति और आध्यात्मिक विचारों के कारण श्रोताओं के बीच उनकी विशेष पहचान है। कथा के माध्यम से वे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, धर्म, कर्म और मानव जीवन के आदर्श मूल्यों का भावपूर्ण वर्णन करते हैं। उनकी कथा शैली श्रोताओं को धार्मिक प्रसंगों से जोड़ने के साथ ही जीवन में सदाचार, प्रेम, सेवा और परोपकार की प्रेरणा देती है।

श्रीमद् भागवत महापुराण भारतीय सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ है। इसके श्रवण से मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और सद्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीण अंचलों में सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और आध्य

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026