Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 34 और निलंबित, अब तक 141 पर गिरी गाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर डटे पटवारियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आज 34 और पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अब तक निलंबित होने वाले पटवारियों की कुल संख्या बढ़कर 141 हो गई है। प्रशासन ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

ब्रेकिंग – बेकाबू रफ्तार का कहर: बरमपुर मोड़ पर फिर पलटा कोयला लदा ट्रेलर, बाल-बाल बचे राहगीर

जानकारी के मुताबिक, ताजा कार्रवाई के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 8, जशपुर में 9, कोरबा में 2, मुंगेली में 4, जांजगीर-चांपा में 4, सक्ती में 2, सुकमा में 1 और बीजापुर में 4 पटवारियों को निलंबित किया गया है। प्रशासन की ओर से हड़ताल पर अड़े पटवारियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है।

3,912 पटवारियों को जारी हुआ नोटिस, 336 पर ब्रेक इन सर्विस

हड़ताल को लेकर अब तक प्रदेशभर में 3,912 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 95 पटवारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 336 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है, जबकि 186 पटवारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है।

बस्तर फाइटर भर्ती पर भड़के युवा, पद बढ़ाने की मांग को लेकर चक्काजाम, पुलिस से हुई झूमाझटकी

लगातार हो रही विभागीय कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन पटवारियों की हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। आने वाले दिनों में भी हड़ताल जारी रहने पर कार्रवाई और तेज हो सकती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026