*एच.आर.जी.स्मृति उच्च . माध्यमिक विद्यालय लवसरा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छात्र पदाधिकारियों का हुआ चुनाव*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती:: एचआरजी स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल लवसरा मे कक्षा पहली से 12 वी तक के विद्यार्थियों के लिए शालानायक, उप शालानायक, एवं कक्षा कैप्टन का चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया , मतदान के अधिकार निष्पक्ष चुनाव तथा जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था। विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुए छात्र पदाधिकारियों का चुनाव सुव्यवस्थित एवं उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान केंद्र पर कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देकर लोकतंत्र की वास्तविक प्रक्रिया को समझा। मतदान के पश्चात मतगणना की गई जिसमे कक्षा 12 वीं की छात्रा खुशबू साहू शाला नायक चुनी गई। वहीं कक्षा 11 वी के छात्र रमन केंवट उप शालानायक निर्वाचित हुए । इसी क्रम मे कक्षा 12 वी से संजय सतनामी, कक्षा 11 वी शिवानी यादव ,कक्षा 10 वी से हितेश यादव, कक्षा 9वी से स्वर्णना भैना, कक्षा 8 वी वाशु बरेठ, कक्षा 7 वी दृष्टि बरेठ, कक्षा 6 वी मोहित धिवर, 5 वी से यशि यादव , चौथी मे भाव्या साहू, तीसरी आयुष बरेठ, दूसरी मयंक बरेठ तथा कक्षा पहली मे मान्या केंवट को निर्वाचन में मतगणना विजयी घोषित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया गया । वहीं चुनाव को सफल बनाने में विद्यालय के संचालक /प्राचार्य आकाश साहू प्रभारी , प्राचार्य शुभम शशिकांत केंवट प्रधान पाठक द्वय कृष्ण कांत गोंड, प्रदीप बरेठ एवं शिक्षिका श्रीमती जागृति साहू ,श्रीमती मनीषा शर्मा, कु धनेश्वरी यादव, कु मंजुलता यादव, कु. ईश्वरी बरेठ, कु. अंशु सारथी, कु. चेतना, कु कामनी यादव, कु. सोभा बरेठ , कु देविका साहू, कु. भावना का विशेष योगदान रहा। इतना ही नहीं निर्वाचन तथा मतगणना उपरांत विजयी छात्र -छात्राओं को पद व निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय के संचालक व प्राचार्य आकाश साहू ने विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र -छात्राओं को अनुशासन व निष्ठा के साथ पढ़ाई करने की बात कही और सभी निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को भी बधाई दी।






