CG News: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलौदा बाजार। रावन स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद संयंत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 57 वर्षीय भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम चरौदा, थाना पलारी का निवासी था और संयंत्र के धर्मकांटा विभाग में कार्यरत था।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: दुबई में गिरफ्तार हुआ आरोपी विकास अग्रवाल, भारत लाने की तैयारी तेज
हार्ट अटैक या अन्य वजह, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर यादव की कार्य के दौरान अचानक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।
बिना खाता खोले गिरे भारत के 3 विकेट, 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
फिलहाल कर्मचारी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।





