Chhattisgarh

अब 18 नवम्बर को सजेगी काव्य महफिल, कोरबा में देशभर के नामचीन कवि बिखेरेंगे हास्य और श्रृंगार के रंग..

सतपाल सिंह

Jas

अब 18 नवम्बर को सजेगी काव्य महफिल, कोरबा में देशभर के नामचीन कवि बिखेरेंगे हास्य और श्रृंगार के रंग..

आप सभी सादर आमंत्रित हैं…

 

कोरबा। ऊर्जानगरी कोरबा के साहित्य और कला प्रेमियों के लिए एक भव्य सांस्कृतिक शाम का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 18 नवम्बर 2026 को शहर के घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम, निहारिका में ‘अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। शाम 7:00 बजे से शुरू होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से ख्याति प्राप्त कवि और कवयित्रियां अपनी हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

देश के दिग्गज कवि बांधेंगे समां

“कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे” की थीम पर आयोजित इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कई चर्चित हस्ताक्षर मंच साझा करेंगे:

• अखिलेश द्विवेदी (प्रयागराज): अपनी हास्य रचनाओं से दर्शकों को गुदगुदाएंगे।

• मीर अली मीर (रायलपुर): अपनी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे।

• पवन बांके बिहारी (पश्चिम बंगाल): हास्य और व्यंग्य के तीखे बाण चलाएंगे।

• प्रियंका मिश्रा (कटनी): अपनी श्रृंगार रस की कविताओं से माहौल को भावविभोर करेंगी।

• हिरामणी वैष्णव (कोरबा): स्थानीय धरती से हास्य की अनूठी छटा बिखेरेंगे।

• शशि भूषण स्नेही (बिलाईगढ़) एवं कमलेश यादव ‘धाकड़’ (बरमकेला): अपनी दमदार हास्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को लोटपोट करेंगे।

मीडिया जगत की संयुक्त पहल

इस भव्य साहित्यिक आयोजन की कमान शहर और प्रदेश के प्रमुख मीडिया प्रतिनिधियों ने संभाली है। कार्यक्रम के आयोजकों में राजेंद्र जायसवाल (स्टेट हेड, DB Live छत्तीसगढ़), रंजन प्रसाद (ब्यूरो चीफ, अमृत संदेश), ओम गवेल (कोरबा ब्यूरो, TNP न्यूज़ व INN 24 News) और पुरुषोत्तम दुबे (ब्यूरो चीफ, BCC न्यूज़) शामिल हैं।

आयोजक मंडल ने शहरवासियों और समस्त साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पहुंचकर इस ऐतिहासिक काव्य संध्या को सफल बनाने की अपील की है।

• कार्यक्रम: अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026

• दिनांक: 18 नवम्बर 2026

• समय: शाम 7:00 बजे से

• स्थान: घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम, निहारिका, कोरबा

आपको बता दें पूर्व में यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को होना था परंतु चक्रवात की वजह से खराब मौसम होने पर कार्यकम स्थगित कर दिया गया था। अब यह कार्यक्रम 18 नवम्बर को होने जा रहा है। आप सभी सादर आमंत्रित है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026