कोरबा शहर में सड़क हादसे में निगम कर्मी की मौत..

कोरबा जिले के शहर से गुजरी बुधवारी बायपास मार्ग में बीते शुक्रवार हो हुए हादसे में कोरबा नगर निगम के एक कर्मचारी की दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बालको निवासी सुनील गुप्ता जो कि नगर निगम में सहायक प्रोग्रामिंग प्रोग्रामर के रूप में कार्यरत था। बीते शुक्रवार की रात का मानिकपुर चौकी इलाके के बुधवारी बाईपास मार्ग में वह अपनी बाइक से जा रहा था इसी दौरान एक ठेला वाला टीपी नगर से ठेला लेकर बुधवारी की ओर आ रहा था। निगम कर्मी ठेले को देख नहीं पाया और अचानक से सीधे ठेले से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।






