*छ.ग. सर्व सेन नाई समाज के पदाधिकारियों ने व्यापम की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर जताई नाराजगी*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती ।। छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व नाई सेन समाज के प्रांतीय अध्यक्ष पुनीत सेन के निर्देशानुसार बुधवार , 23 सितंबर 2026 को जिला सक्ती प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सक्ती को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में छ्त्तीसगढ सर्व नाई सेन समाज सक्ती ईकाई ने छत्तीसगढ़ व्यापंम द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन समाज से संबंधित कथन,लोकोक्ति से संबंधित प्रश्न में आपत्तिजनक एवं अनुचित शब्द के प्रयोग किये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे पूरे नाई समाज की भावनाएं आहत हुआ है। इस मौके पर सर्व सेन नाई समाज के पदाधिकारियों ने व्यापम के प्रश्नपत्र में प्रयुक्त जाति सूचक शब्दों का प्रयोग घोर निंदनीय कार्य है। सर्व सेन नाई समाज के पदाधिकारियों ने किसी जाति विशेष के प्रति प्रश्न उत्तर बनाकर प्रश्नपत्र में शामिल करने को सरासर गलत बताया है। अपने ज्ञापन में सर्व सेन नाई समाज सक्ती के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से निवेदन किया है कि ऐसी परीक्षाओं में ऐसे प्रश्न न पूछे जाएं जिससे किसी समाज की भावनाएं आहत हों। अपने ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने प्रश्न को विलोपित करते हुए नए प्रश्न सेट करके उस परीक्षा को पुनः लिया जाने की मां की है।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी ईंदल सिंह श्रीवास, खिलावन सेन, अनिल श्रीवास, मदन श्रीवास , राकेश श्रीवास, सालिक राम श्रीवास, लीलाधर श्रीवास, निर्मल श्रीवास, भुवनेश्वर श्रीवास उपस्थित थे।





