*सतगुरू कबीर पर अभद्र टिप्पणी से क्षुब्ध भारतीय मानिकपुरी समाज के पदाधिकारियों सहित सतगुरू कबीर के अनुयायियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्तीः- भारतीय मानिकपुरी समाज के पदाधिकारियों सहित कबीर पंथ के अनुयायियों ने 24 सितंबर, गुरूवार को जेठा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सतगुरू कबीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गुड़गांव हरियाणा निवासी मनु भैया के खिलाफ FIR दर्ज कर कठोर कार्यवाही की मांग की है। भारतीय मानिकपुरी समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि हम प्रार्थीगण जिला सक्ति के निवासी एवं कबीर पंथ के अनुयायी हैं। हमारे आराध्यदेव सतगुरुकबीर साहेब हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फारुखनगर रोड शनिधाम गुड़गाव हरियाणा निवासी मनु भैया नामक व्यक्ति द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया है. जिसमें उक्त व्यक्ति ने खुले मंच से हमारे आराध्य सतगुरु कबीर साहेब के लिए निम्नलिखित अत्यंत अपमानजनक
शब्दों का प्रयोग किया है
1- कबीर साहेब को “बिना पेदी का लोटा’ कहना ।
2- कबीर साहेब को “पठान” कहना ।
3- कबीर साहेब का नाम कबीर खान था कहना।
उक्त वीडियो से संपूर्ण भारतवर्ष के करोड़ों कबीर पंथियों
की धार्मिक भावना को गहरी ठेस पहुंची है। इससे समाज में आकोश व्याप्त है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है। कबीर साहेब ने हमेशा सर्व धर्म समभाव, मानवता और एकता का संदेश दिया है, ऐसे सद्गुरु के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी अक्षम्य अपराध बताते हुए उक्त आरोपी मनु भैया के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत FIR कर कठोर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है। इस अवसर पर अध्यक्ष सरोज दास महंत, सचिव कमलदास महंत, मुख्य सलाहकार पुनीदास महंत, संरक्षक प्रेमदास महंत व सुंदर दास महंत, युवा प्रतिनिधि धरमपाल महंत तथा लक्ष्मीदास महंत सहित पदाधिकारी व सामाजिक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।





