ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित 

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित

 

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे नमन

 

कोरबा/ भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया हैं कि 14 अगस्त 2026 को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर देश भर में विभिन्न स्मृति दिवस एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा।

 

इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 14 अगस्त 2026 को पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार रामपुर कोरबा के ऑडिटोरियम में अपरान्ह 4 बजे “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” का कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।

नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य आम जनमानस तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारत विभाजन की दुःखद वास्तविकताओं से अवगत कराना तथा उससे प्रभावित लाखों लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना हैं। कार्यक्रम में भारत विभाजन से प्रभावित सभी दिवंगत जनों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों,हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों आदि में “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रदर्शनी, कैंडल मार्च, व्याख्यान, परिचर्चा, वृत चित्र प्रदर्शन सहित जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जावेगी।

 

श्री सिंह ने बताया कि इसके साथ ही 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं।

यह तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से ओपन थियेटर घंटा घर कोरबा तक निकाली जावेगी।

जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, युवाजन, प्राचार्य, शिक्षकगण, गणमान्यजनों सहित नागरिकगण सम्मिलित होंगे।

तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम वंदेमातरम् थीम पर आयोजित की जा रही हैं। जिसमें देशभक्ति पर आधारित विविध कार्यक्रम- तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ मैराथन, तिरंगा कंसर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा रंगोली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर हर तिरंगा और वंदेमातरम् पर विशेष प्रदर्शनी आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026