ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में अटल उद्यान से हुआ शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर पंचायत बिल्हा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत बिल्हा स्थित अटल उद्यान में भारत रत्न, परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। माल्यार्पण के पश्चात सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बिल्हा तिरंगा यात्रा अटल उद्यान से प्रारंभ होकर पीपल चौक होते हुए बिल्हा मोड़ पहुंची। बिल्हा मोड़ पर ग्राम पेंडरवा, निपनिया एवं हिर्री-हरदी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भोजपुरी, पौसरी, दगोरी, करहीपार और मुरकुटा गांवों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने तिरंगे को नमन कर यात्रा में सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। यात्रा का गरिमापूर्ण समापन ग्राम बरतोरी के बाजार चौक में हुआ। समापन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया।

इस मौके पर श्री धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए हम विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्रेडा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री सोमेश तिवारी जी, डॉ. देवेन्द्र कौशिक जी, डॉ. रामकुमार कौशिक जी, डॉ. गोविंद यादव जी, श्री इंद्रजीत क्षत्री जी, श्री उमाशंकर कश्यप जी, श्रीमती वंदना जेंद्र जी एवं श्री सतीश शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026