6
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
8
previous arrow
next arrow
ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: बाल सुधार गृह में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल सुधार गृह में एक बार फिर गंभीर घटना सामने आई है. दुष्कर्म के मामले में यहां लाए गए 18 वर्षीय शुभम अगरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के अनुसार शुभम अगरिया रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र के किरमिडांड गांव का रहने वाला था. उसे 15 अगस्त को बिलासपुर स्थित बाल सुधार गृह लाया गया था. इसके कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत की खबर सामने आई.

सिफनोस द्वीप पर हेलीकॉप्टर हादसे से मचा हड़कंप, क्रैश के बाद आसमान में छाया धुएं का गुबार

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आवश्यक कार्रवाई की और मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

Akshat Agrawal Murder Case: 2 साल बाद आया अक्षत मर्डर केस का फैसला, हत्यारे संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा

बाल सुधार गृह में इससे पहले भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ चुके हैं. यहां चार बंदियों द्वारा एक कर्मचारी की हत्या कर फरार होने की घटना सामने आई थी. बाद में पुलिस ने चारों को पकड़ लिया था. उस घटना के बाद भी बाल सुधार गृह की सुरक्षा और बंदियों की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026