Chhattisgarh

ब्रेकिंग SECL के एसएलआरएम सेंटर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी

सतपाल सिंह

Jas

ब्रेकिंग SECL के एसएलआरएम सेंटर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी

 

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित एसएलआरएम (ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन) सेंटर में मंगलवार की रात अचानक भीषण आग लग जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची लपटों को देख आसपास रहने वाले एसईसीएल कर्मचारियों और उनके परिवारों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि आग पर वक्त रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा एक बड़ी अनहोनी घट सकती थी।

 

पूर्व पार्षद की तत्परता से टला बड़ा हादसा

 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात जैसे ही कचरा संग्रहण और पुनर्चक्रण केंद्र (एसएलआरएम) से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठने लगा, स्थानीय निवासियों के होश उड़ गए। सजग नागरिकों ने तुरंत क्षेत्र के पूर्व पार्षद शाहिद कुजूर को मामले की जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री कुजूर ने बिना वक्त गंवाए एसईसीएल (SECL) के उच्च अधिकारियों और विभागीय दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

 

बंद सेंटर में जमा कचरा बना बारूद, भड़क उठी लपटें

 

मामले को लेकर पूर्व पार्षद शाहिद कुजूर ने बताया कि यह एसएलआरएम सेंटर पिछले काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। रखरखाव न होने के कारण सेंटर के भीतर और बाहर भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया था, जिसने एक तरह से बारूद का काम किया। आशंका जताई जा रही है कि पास से गुजरी बिजली की तारों या फाटकों से निकली कोई चिंगारी कचरे पर गिरी होगी, जिससे यह भीषण आग भड़क उठी।

 

देर रात होती घटना, तो मच सकती थी तबाही

 

स्थानीय निवासियों ने बताया कि एसएलआरएम सेंटर के ठीक बाजू में कर्मचारियों के मकान स्थित हैं। कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यदि यह आग आधी रात को लगी होती और लोगों की नजर न पड़ती, तो लपटें घरों को अपनी चपेट में ले लेतीं। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे कॉलोनी में मंडरा रहा बड़ा खतरा टल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन बंद पड़े सेंटरों में कचरे के डंपिंग को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता साफ देखी जा रही है। लिंक में जाकर देखें घटनास्थल की वीडियो..https://www.youtube.com/@humarakusmundaomgavel9110

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026