खबर अपडेट – अंधेरा होने की वजह से रोका गया रेस्क्यू कार्य, नदी में बहे युवक का नहीं चला पता…
कुसमुंडा से सतपाल सिंह के साथ कुलदीप मिरी की खबर
खबर अपडेट – अंधेरा होने की वजह से रोका गया रेस्क्यू कार्य, नदी में बहे युवक का नहीं चला पता…

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत अहिरन नदी में आज एक के बाद एक, दो हृदयविदारक घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।नएक ओर जहां कुसमुंडा क्षेत्र के ग्राम खम्हारिया वैशाली नगर निवासी 24 वर्षीय युवती निर्मला यादव जो कि बीते लगभग तीन दिनों से लापता थी,उसका शव ग्राम के ही पीछे अहिरन नदी में मिला। इधर पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि फिर सूचना मिली कि अहिरन नदी में ही नहाने गए कुछ दोस्तों में से एक युवक नदी में बह गया। इस मामले में अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की दोपहर SECL कुसमुंडा में कार्यरत डंफर ऑपरेटर निर्मल सिंह ठाकुर का युवा पुत्र निखिल सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ विकास नगर अहिरन नदी में NTPC रेल्वे पुल के नीचे नहाने गया था। पहले उसके कुछ दोस्त ऊंचाई से छलांग लगाकर नदी में नहाने लगे, उन्हें देख निखिल ने भी नदी में छलांग लगा दी। उसके दोस्त तैरकर नदी की दूसरी ओर निकल गए लेकिन निखिल कुछ देर पानी में रहने के बाद बाहर नहीं आ पाया। यह देख उसके दोस्तों ने इसकी सूचना निखिल के परिजनों और दोस्तों को दी। कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को सूचना दी गई। पुलिस के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग नदी किनारे पहुंचे हुए थे। वहीं गोताखोर की टीम को भी बुलाया गया है। गोताखोर बोट के साथ नहीं में उतरे। घंटों मशक्कत के बाद भी निखिल का कही कुछ पता नहीं चला। इधर अंधेरा होने की वजह रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया है। कल सुबह फिर से रेस्क्यू कार्य शुरू किया जाएगा। आपको पुनः बता दें जिस स्थान पर ये लोग नहा रहे थे,वहां नदी काफी गहरी है औद अनेकों बार यहां दुखद हादसे हो चुके है।






