मुर्गा लड़ाई की आड़ में कैसीनो!’ ‘156 जुआरी गिरफ्तार!’ 20 लाख से ज्यादा की नगदी और लग्जरी वाहन जप्त
‘मुर्गा लड़ाई की आड़ में कैसीनो!’ ‘156 जुआरी गिरफ्तार!’ 20 लाख से ज्यादा की नगदी और लग्जरी वाहन जप्त।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से आ रही है। दीपावली के त्योहार की आड़ में घने जंगलों को जुए का महफूज़ ठिकाना बनाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट को पुलिस ने नेस्तनाबूद कर दिया है।
थाना भद्राकाली क्षेत्र के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में हाईप्रोफाइल जुए का खेल चल रहा था, जिस पर पुलिस ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है। मौके से 156 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है और 20 लाख रुपये से ज्यादा का कैश और 47 लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं। देखिए हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट!
घने जंगल के भीतर आलीशान गाड़ियों का यह मेला और वीआईपी स्तर का यह तामझाम गवाही दे रहा है कि खेल कोई छोटा-मोटा नहीं था। यहां दांव लाखों-करोड़ों के लग रहे थे। छत्तीसगढ़ के इस सीमावर्ती इलाके में चल रहे जुए के इस बड़े अड्डे पर केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भी बड़े-बड़े खाईवाल और रईसजादे दांव लगाने पहुंचे थे।





