Mungeli News : मुंगेली की बेटी माही पाठक ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, कला कृति महोत्सव में प्रथम स्थान

मुंगेली। जिले की प्रतिभाशाली बेटी माही पाठक ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मुंगेली का गौरव बढ़ाया है। भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय कला कृति महोत्सव में माही ने सेमी क्लासिकल (कत्थक) नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर सभी का दिल जीत लिया। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रस्तुति देकर माही ने प्रथम स्थान अपने नाम किया। इससे पहले भी वह रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय नटरंग महोत्सव में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। माही की इस उपलब्धि पर उनके पिता पं. सतीश पाठक, माता श्रीमती स्वीटी पाठक, बड़े पापा पत्रकार एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक सहित पूरे परिवार को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। समारोह में मुख्य अतिथियों ने माही को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। माही की इस सफलता से पूरे मुंगेली जिले में खुशी का माहौल है। सामाजिक संगठनों, कला प्रेमियों और नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।






