Chhattisgarh

Vastu Tips: मां लक्ष्मी के नाराज होने का कारण बनती है बेड के नीचे रखी हुई ये चीजें

हमारे हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है। इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि आज के समय में हर इंसान अपने घर में सुख शांति और धन वैभव चाहता है और इसी वजह से वास्तु शास्त्र में इसको लेकर कुछ चीजों के बारे में बताया गया है वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किस चीज को किस दिशा में रखना चाहिए ताकि आपको उसका फायदा मिल सके। इसके अलावा भारतीय शास्त्रों में इस बात के बारे में भी बताया गया है कि किन-किन चीजों को करने से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में उन चीजों के बारे में भी मुख्य रूप से बताया गया है जिनको बेड के नीचे रखने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिनको कभी भी बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए वरना मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। आइए जानते है –

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि कभी भी झाड़ू को बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए क्योंकि झाड़ू का संबंध महालक्ष्मी से होता है और इसको बेड के नीचे रखना शास्त्रों में अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि आपके द्वारा ऐसा करने से आपके मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसके अलावा आपको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

कभी भी ना रखें जूते-चप्पल :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के नीचे कभी भी जूता चप्पल रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा और तेल को भी कभी भी पेड़ के नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से भी आपको और कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ना रखें लोहा और प्लास्टिक की चीजे :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के नीचे कभी भी लोहे और प्लास्टिक की चीजों को रखने की गलती ना करें क्योंकि वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आपकी इस गलती की वजह से आपके घर में रहने वाले सभी लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इसके अलावा आपके घर में कई तरह के वास्तु दोष भी उत्पन्न होने लगते है।

PRITI SINGH

Editor and Author with 5 Years Experience in INN24 News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button