*सेवा संकल्प अभियान के तहत् आंगनबाड़ी केंद्र डोंड़की में आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

जिला रिपोर्टर सक्ति उदय मधुकर
सक्तीः- सेवा संकल्प अभियान के तहत् 3 अक्टूबर, शनिवार को सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंड़की स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को माताओं, बच्चों, अभिभावकों और समुदाय के बीच संवाद, सेवा तथा जनभागीदारी का प्रभावी माध्यम बनाना रहा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती रामेश्वरी गबेल रहीं। इन पलों में विशिष्ट अतिथि के रूप में द्रौपदी , गर्भवती व शिशुवती माताओं सहित नीलु लहरे, मीनु बंजारे, पुष्पा साहू, रामेश्वरी केवट, शकुंतला साहू, गनेशी साहू, मीना केवर्त, उषा गबेल, रमाबाई गबेल, वृहस्पति गबेल, पूनम गबेल, बबीता साहू, कुसुमलता गबेल, ज्योति गबेल तथा आशा केंवट सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विभिन्न खेल, मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में हिस्सा लिया। खेल और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने, समझने, बोलने और आपस में सहयोग करने की भावना को बढ़ावा दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती श्याम बाई साहू , श्रीमती जानकी साहू द्वारा बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें स्वच्छता, अच्छी आदतों और नियमित दिनचर्या के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के संतुलित आहार, पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल और प्रारंभिक बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। माताओं को बताया गया कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण, देखभाल और सीखने का वातावरण उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती रामेश्वरी गबेल ने कहा कि महिलाओं तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और विकास में आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यों की सराहना की और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।





