Chhattisgarh

*कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक ली*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश*
सक्ती कलेक्टर जयश्री जैन ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने, दस्तावेजों के परीक्षण तथा पात्र विद्यार्थियों के प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में स्वीकृत करने की प्रक्रिया की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने संबंधित संस्थान प्रमुखों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच और आवेदनों के परीक्षण में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहें तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए। बैठक में आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री स्वप्निता सिंह एवं जिले के समस्त शासकीय तथा अशासकीय संस्थानों के प्राचार्य और छात्रवृत्ति प्रभारी उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026