जंगल में सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन, माओवादियों के हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

जगदलपुर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए माओवादियों के हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
3 बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव का निधन, सुसाइड की खबर से मचा हड़कंप
हथियारों के साथ 100 सुतली बम जब्त
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने एक बैरल बोर राइफल, तीन सिंगल शॉट राइफल, एक एयरगन, वायरलेस उपकरण, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी का कपड़ा बरामद किया। मौके पर मिली विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट कर दिया गया।
CG Transfer News: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले
कई टीमों ने मिलकर चलाया अभियान
इस कार्रवाई में पुलिस की विशेष अभियान टीम, इंटेलिजेंस सेल और बम निरोधक दस्ता (BDDS) शामिल रहे। पुलिस को मिली सूचना के बाद जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई सामग्री का पता चला। सुरक्षा बल क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।





