Chhattisgarhछत्तीसगढ

रास गरबा के प्रचार में पिस्टल और स्मोक रिंग्स! बिलासपुर-रायपुर हाईवे की विवादित रील वायरल, SSP ने लिया संज्ञान

बिलासपुर : रास गरबा के प्रमोशन के लिए बनाई गई एक रील इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शूट की गई इस रील में युवतियां अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक युवती धुएं के छल्ले उड़ाती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी युवती हाथ में पिस्टल लहराते हुए नजर आ रही है। रील वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंच गया है।

CG News: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप; दमकल की टीमें मौके पर

जानकारी के मुताबिक, रास गरबा आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए यह वीडियो तैयार किया गया था। वीडियो में युवतियों के अलग-अलग दृश्य फिल्माए गए हैं। इनमें एक युवती हाथ में पिस्टल लेकर उसे लहराती हुई दिखाई देती है, वहीं दूसरे दृश्य में धुएं के छल्ले उड़ाते हुए नजर आ रही है। सार्वजनिक स्थान और हाईवे पर बनाई गई इस रील को लेकर अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रील के इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने वीडियो से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किस स्थान पर शूट किया गया था और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है। इसके साथ ही वीडियो में नजर आ रही पिस्टल असली है या नकली, इसकी भी जांच की जा रही है।

यूक्रेन में रूसी हमले से मचा हड़कंप, कीव समेत कई शहर निशाने पर; 24 लोगों की मौत, 60 घायल

मामला सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता, शूटिंग की परिस्थितियों और उसमें शामिल लोगों की पहचान की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026