CG News: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप; दमकल की टीमें मौके पर

दुर्ग : भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री परिसर से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।
यूक्रेन में रूसी हमले से मचा हड़कंप, कीव समेत कई शहर निशाने पर; 24 लोगों की मौत, 60 घायल
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई देने के कारण आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप केस में बड़ा फैसला, कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी; चौथे को उम्रकैद
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग से फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं किया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





