CG Road Accident: खाना खाने के बाद घूमने निकले दो दोस्त, कार से भिड़ी बाइक; हादसे में दोनों की मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त रात में खाना खाने के बाद पल्सर बाइक से घूमने निकले थे। इसी दौरान पिथौरा थाना क्षेत्र के सूखा नाला के पास उनकी बाइक आगे चल रही कार से पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों युवकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान ग्राम बरतुंगा निवासी भूपेन्द्र ध्रुव (22 वर्ष) और राकेश ध्रुव (23 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में साथ बैठकर खाना खाया था। इसके बाद वे पल्सर बाइक से घूमने के लिए घर से निकले थे। दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से गुजर रहे थे, तभी सूखा नाला के पास उनकी बाइक आगे चल रही कार से जा टकराई।
CG में हाथियों का उत्पात, शादी की तैयारियों के बीच बैगा परिवार के घर में मचाई भारी तबाही
कार से टकराने के बाद सड़क पर गिरे दोनों युवक
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों युवकों की जांच की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने भूपेन्द्र ध्रुव और राकेश ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। दोनों की उम्र महज 22 और 23 वर्ष थी। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
पिथौरा पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और बाइक के कार से टकराने के कारणों की पड़ताल कर रही है।
CG News: शादी के लिए दबाव और झूठे केस की धमकी का आरोप, युवक की मौत के 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार
दो दोस्तों की मौत से गांव में मातम
ग्राम बरतुंगा के रहने वाले दोनों युवकों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। खाना खाने के बाद सामान्य रूप से घूमने निकले दोनों दोस्त घर वापस नहीं लौट सके। इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





