कुसमुंडा अहिरन नदी तट में 24 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य दीप दान महोत्सव…
सतपाल सिंह


कुसमुंडा अहिरन नदी तट में 24 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य दीप दान महोत्सव… 
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर (आईबीपी प्लांट के नीचे) स्थित अहिरन नदी घाट पर देव दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीप दान महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। पिछले वर्ष से वृहत स्तर पर शुरू किए गए इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की समय-सारणी और मुख्य विशेषताएं
• ब्रह्म मुहूर्त में पावन स्नान: कार्यक्रम की शुरुआत 24 नम्बर 2026 को सुबह 4:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में होगी। श्रद्धालु अहिरन नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।
• सैकड़ों दीपों से जगमगाएगा तट: भोर की पहली किरण से पूर्व ही नदी के तट और घाट पर हजारों मिट्टी के दीये प्रज्वलित कर अद्भुत और अलौकिक छटा बिखेरी जाएगी।
• महाआरती और भजन-कीर्तन: दीप दान के साथ ही सामूहिक महाआरती की जाएगी, जिसमें भजन-कीर्तन और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
• जनभागीदारी: इस कार्यक्रम में विकास नगर, कुसमुंडा और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल होकर दीप प्रज्वलित करेंगे।
आयोजन समिति की अपील
आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से 24 नवंबर को सुबह 4 बजे सपरिवार इस पुण्य कार्यक्रम में शामिल होने और अपने साथ दीये, बाती व तेल लाने की अपील की है, ताकि नदी तट को प्रकाशमय बनाकर देव दीपावली के इस पर्व को ऐतिहासिक बनाया जा सके। साथ ही, सुबह के समय ठंड और नदी तट पर सुरक्षा नियमों व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का भी आग्रह किया गया है।





