Chhattisgarhछत्तीसगढ

चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; 14 चक्का वाहन जलकर खाक

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आधी रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नारायणपुर से रायपुर जा रहे कच्चे लोहे से लदे 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। खतरा भांपकर चालक ने समय रहते ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, दमकल की टीम के पहुंचने तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। घटना पुरूर थाना क्षेत्र में बिजली कार्यालय के सामने की है।

CG Road Accident: खाना खाने के बाद घूमने निकले दो दोस्त, कार से भिड़ी बाइक; हादसे में दोनों की मौत

नारायणपुर से रायपुर जा रहा था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG-04-QH-9770 नारायणपुर से कच्चा लोहा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 1:15 बजे जब वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पुरूर क्षेत्र में पहुंचा, तभी उसमें अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में धुएं ने आग का रूप ले लिया और लपटें तेजी से पूरे ट्रक में फैलने लगीं।

चालक ने सूझबूझ दिखाकर बचाई जान

चलते ट्रक में आग लगने से चालक घबरा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने तत्काल वाहन से छलांग लगा दी और सुरक्षित बाहर निकल आया। चालक के समय रहते ट्रक से उतर जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। दूसरी ओर आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया।

आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम

ट्रक में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। करीब आधे घंटे बाद दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, तब तक आग पूरे ट्रक में फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बावजूद वाहन को बचाया नहीं जा सका और ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी होगी फ्रीज

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, ट्रक नारायणपुर निवासी रामानंद यादव का बताया जा रहा है। वाहन में कच्चा लोहा लदा हुआ था, जिसे रायपुर पहुंचाया जाना था। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुरूर थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना में सबसे बड़ी राहत यह रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026