ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में रैली के बीच ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 14 की मौत और कई घायल

पाकिस्तान से धमाके की बड़ी खबर आई है। दरअसल, नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज (रविवार को) एक शांति रैली के दौरान हुए ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के अफसरों के मुताबिक, यह धमाका स्वात जिले के कबाल कस्बे में स्वात शांति रैली में हुआ। स्वात पुलिस ने कहा कि 14 लोगों की जान चली गई है जबकि करीब 15 लोग गंभीर तौर पर घायल हैं।

*विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को‌ लेकर मूलनिवासियों की बैठक सम्पन्न*

स्वात अमन जिरगा की रैली में फिदायीन हमले का शक

सूत्रों के मुताबिक, स्वात की रैली में धमाका फिदायीन हमले जैसा लग रहा है। हालांकि, इसकी तुरंत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्वात में इस शांति रैली का आयोजन स्वात अमन जिरगा यानी स्थानीय जनजातीय परिषद की तरफ से किया गया था। रैली की मकसद इलाके में शांति स्थापित करने की मांग करना था। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

स्वात में पिछले कई महीनों से बिगड़ी हुई है सुरक्षा की स्थिति

गौरतलब है कि स्वात में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ी हुई है। अफसरों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने धमाके में घायल लोगों को पास के हॉस्पिटल्स में एडमिट कराया जबकि पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

एक हफ्ते पहले ही खैबर पख्तूनख्वा में हुआ था धमाका

इससे पहले बीते 26 जुलाई को भी खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका हुआ था और उसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, यह वारदात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुई थी। सलारजई तहसील की ताली बांध के नजदीक धमाके की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई थी। पुलिस के अनुसार, धमाके में मारे गए लोगों की पहचान बाजौर के निवासी गुलाम और सुलेमान कारी के रूप में हुई थी।

CG News: अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, गांव में मचा हड़कंप; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा…

क्यों अशांत है खैबर पख्तूनख्वा प्रांत?

जान लें कि कि नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत बीते कुछ सालों से अशांति से जूझ रहा है। इसका कारण यहां उग्रवादी हिंसा, अफगानिस्तान के लड़ाकों की सरहद पार आवाजाही और उनका पाकिस्तानी सैनिकों से संघर्ष है। इस इलाके में रहने वाली तमाम आबादी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा के तौर पर खिंची डूरंड लाइन को भी नहीं मानती है।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026