ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONAL

Bullet Train Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन में 237 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

Bullet Train Recruitment 2026: भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. ये प्रोजेक्ट देखने वाली नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने कई टेक्निकल ट्रेड में टेक्नीशियन के 237 पदों पर आवेदन मांगे हैं. दरअसल बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट रेल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है. इस समय मुंबई-अहमदाबाद के बीच भारत का पहला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का काम चल रहा है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL), भारत सरकार और इसमें शामिल राज्य सरकारों की एक जॉइंट सेक्टर कंपनी है. जिसे भारत में हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए बनाया गया है.

शराब के नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर किया हंगामा; VIDEO वायरल

5 अगस्त तक करें आवेदन

जो लोग बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के साथ जुड़ना चाहते हैं, वो 5 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट nhsrcl.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिन लोगों का चयन होगा, उन्हें NHSRCL या मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट में कहीं भी पोस्ट मिल सकती है. NHSRCL के नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविल/ट्रैक फिटर, मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और टेलीकॉम, और रोलिंग स्टॉक टेक्नीशियन जैसे पदों को भरा जाना है. किस पद पर कितनी भर्ती निकली हैं, इसकी जानकारी नीचे दी गई है.

किस पद पर निकली वैकेंसी कितने पद भरे जाने हैं
इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन 77 पद
सिग्नलिंग और टेलीकॉम टेक्नीशियन 63 पद
सिविल/ट्रैक फिटर 18 पद
सिविल/ट्रैक मैकेनिक 16 पद
रोलिंग स्टॉक इलेक्ट्रीशियन 13 पद
रोलिंग स्टॉक फिटर 10 पद

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में की जानी है, जो कि कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT), दस्तावेजों की जांच और मेडिकल जांच के चरण हैं. एग्जाम से पहले परीक्षा का शेड्यूल ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. जो उम्मीदवार CBT और दस्तावेजों की जांच के चरण को पास करेंगे, उन्हें फाइनल सिलेक्शन से पहले मेडिकल जांच से गुज़रना होगा.

हवाई सफर होगा और खास! रायपुर एयरपोर्ट की नई पहल, यात्री मुफ्त में ले जा सकेंगे मनपसंद किताबें; जल्द शुरू होगा एयरोब्रिज

चुने गए उम्मीदवारों को पहले एक साल का प्रोबेशन पीरियड मिलेगा. NE-2 पे लेवल के तहत ‘एब्जॉर्प्शन बेसिस’ पर नियुक्त किया जाएगा.  सैलरी 35,000 हजार से 1,10,000 लाख के बीच होगी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026