*विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर मूलनिवासियों की बैठक सम्पन्न*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती।। जिले में आगामी 9अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मूलनिवासी समाज हर साल की भांति इस साल भी बड़े आयोजन की तैयारी में है। इस संबंध में बीते 2अगस्त को सक्ती में आदिवासी समाज के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के तारतम्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने रणनीति तैयार की गई। इस संबंध में आदिवासी नेता जगेश्वर सिंह राज ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी 9अगस्त को जिले में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बड़ा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले भर से सर्व आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। गौरतलब हो कि सक्ती जिले में 9अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बड़े आयोजन होता रहा है। इस साल भी मूलनिवासी समाज द्वारा बड़ी तैयारी की जा रही है। इस आयोजन के जरिए मूलनिवासी समाज अपने लोगों में अपने हक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाती है तथा उसके रक्षा के लिए संकल्पित भी होते हैं।






