CG News : विधायक की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अफसरों पर गिरी गाज, वायरल वीडियो के बाद CM साय ने दिए जांच के आदेश

सूरजपुर : ज़िले में विधायक की जन्मदिन पार्टी में शामिल होना अधिकारियों को भारी पड़ गया है। विधायक के इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सीएम विष्णु देव साय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिए है।
PSC 2021 विवाद पर बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जॉइनिंग
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सूरजपुर का है, जहाँ स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी का जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस पार्टी में कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी की बात सामने आई थी।
CG Crime : छत के रास्ते घर में दाखिल हुए बदमाश, 8 CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई चोरी
खबर दिखाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और सूरजपुर कलेक्टर को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पूरे मामले की बारीकी से जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीएम के एक्शन के बाद सूरजपुर के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सरकार की इस सख्ती के बाद अब कलेक्टर मामले की जांच में जुट गए हैं।






