Chhattisgarh

सरगांव में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*

*सरगांव में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*

*जनता की समस्याओं का समाधान करना ही विष्णु का सुशासन : कौशिक*

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के जिला मुंगेली अंतर्गत सरगांव नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 1 से 15 की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण किया गया। सरगांव विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए गए तथा 10वीं एवं 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड (₹5 लाख तक स्वास्थ्य बीमा), किसान क्रेडिट कार्ड एवं अरहर मिनिकिट का वितरण किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा मछली जाल तथा उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधों का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य है, यही विष्णु का सुशासन है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अपनी घोषणाओं के अनुरूप लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा मौके पर ही उनकी शिकायतों का समाधान करना है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती पूजा कमल कौशिक को अनुविभागीय अधिकारी, पथरिया द्वारा शपथ ग्रहण दिलाई गई।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026