ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba Accident News: कोरबा में आमने-सामने टकराईं दो कारें… 4 लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

Korba Accident News: कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एमपी नगर रोड पर एक कार तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। चंद सेकंड में ही सड़क पर कारों के टूटे हुए शीशे और मलबा बिखर गया।

NGT Action: रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगी रोक! जानिए क्यों लगा आयोजनों पर प्रतिबंध

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ तुरंत मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, पहली कार में दो युवक सवार थे। घायलों की पहचान प्रशांत पैकरा और दीपक सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह कार काफी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ी। दूसरी कार में पति-पत्नी आशीष अग्रवाल और काजल अग्रवाल सवार थे। ये लोग भी हादसे में घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। एक कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार लापरवाही का कारण सामने आया है। प्रशांत पैकरा और दीपक सिंह की कार की रफ्तार ज्यादा थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026