Chhattisgarhछत्तीसगढ

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन

जांजगीर चांपा : मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा विश्व पर्यावरण के उपलक्ष पर ड्राइंग का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया के आदेश पर मंच नियमित रूप से कार्य वृहद स्तर पर पूरे प्रदेश में संचालित करता है। इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर ड्राइंग कंपटीशनका आयोजन वी. आई. पी. कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में जांजगीर-नैला में कियागया मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के पुनः अध्यक्ष बनने उपरांत श्रीमती पूनम अग्रवाल द्वारा पुरे निष्ठा पूर्ण कार्य करने में अपनी सजकता दिखा रही है इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण विषय पर ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया एवं भाग लेने वाले प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों कोगिफ्ट प्रदान किया गया एवं सभी बच्चों के लिए नाश्ता चिप्स कुरकुरे ठंडा की व्यवस्था की गई थी.

CG NEWS : ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान में भीषण आग, काला धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी

उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों ने बहुत अधिक उत्साह दिखाते हुए आयोजन के लिए संस्था को धन्यवाद ज्ञापित कियाशाखा द्वारा बिना गर्मी का आभास करते हुए कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के अध्यक्ष पूनम अग्रवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शाखा द्वारा मुझे पुनः अध्यक्ष के जवाबदारी प्रदान की गई है जिसे मैं पूर्व की भांति संचालित करने का प्रयास कर रही हूं मैं चाहती हूं कि पिछले वर्ष जिस प्रकार का कार्य संचालित हुआ इस प्रकार कार्य इस वर्ष भी करू मैंने जो अध्यक्ष का दायित्व संभाला है और मुझे पुनः अध्यक्ष बनने का दायित्व संगठन के सहयोग से मिला है.

शर्मनाक : कोतवाल रेप के आरोप में गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच और बच्ची के साथ दरिंदगी

मैं उसका भली भांति संपादन करूं और हर विशेष वर्ग को सहयोग करू मेरे द्वारा अध्यक्ष बनने उपरांत लगातार तीन निर्धन कन्याओं का कन्यादान किया गया है इसी के साथ-साथ पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर लगातार भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को जल जूस एवं फल का वितरण किया गया है छोटे-छोटे बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण विषय पर ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया इन सभी कार्यों की प्रेरणा मेरे को मेरी कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया से मिलती है उनके व प्रशांत गांधी के मार्गदर्शन पर मैं कार्यक्रम का संचालन कर रही हूं उक्त सभी कार्यक्रम में प्रांतीय निर्देशिका श्रीमती सुनीता मोदी अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदी एवं मेरी टीम का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है जिसके लिए मैं हृदय से सभी की आभारी हूं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026