Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने पर बवाल, वीडियो वायरल होते ही 9 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रास गरबा कार्यक्रम से जुड़ी एक रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में गरबा की पारंपरिक वेशभूषा पहने कुछ युवतियां सिगरेट पीते और पिस्टलनुमा वस्तु लहराते दिखाई दे रही हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CG News: किसानों का नेशनल हाईवे पर 24 घंटे से प्रदर्शन जारी, लोगों की परेशानी के बीच स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार, यह रील गरबा टिकट और मेकअप के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बनाई गई थी। वीडियो में पारंपरिक गरबा पोशाक में युवतियों को सिगरेट पीते और पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु का प्रदर्शन करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो में नजर आ रहे लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। पुलिस ने सिविल लाइन थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा, सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पाबंद करने के लिए बाउंड ओवर की प्रक्रिया भी जारी है।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों को चेतावनी

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का आपत्तिजनक प्रदर्शन करने तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

IND vs WI 2nd T20 LIVE: आज बिल्कुल मुफ्त में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला? जानें मैच शुरू होने का समय

इस वायरल रील और पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो या अन्य सामग्री साझा करने से पहले उसकी प्रकृति और समाज पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का ध्यान रखें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026