सियान गुड़ी में पॉश (POSH) जागरूकता कार्यक्रम: कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश… जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजन.. वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों को दी गई कानून की जानकारी…
सतपाल सिंह

सियान गुड़ी में पॉश (POSH) जागरूकता कार्यक्रम: कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश…
जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजन..
वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों को दी गई कानून की जानकारी…

कोरबा। जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘सियान गुड़ी’ में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को ‘पॉश (POSH) अधिनियम 2013’ के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और शिकायत निवारण की प्रक्रिया क्या है। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि हर महिला को काम करने के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव रहित वातावरण मिलना उसका मौलिक अधिकार है।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और लैंगिक समानता सुनिश्चित करना केवल कानून ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। संस्था द्वारा महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन “सुरक्षित कार्यस्थल, सम्मानित महिला और समानता आधारित समाज” के संदेश के साथ हुआ।





