NATIONALभारत

दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा, एशिया के सबसे शक्तिशाली देशों में तीसरे स्थान पर पहुंचा

दुनियाभर में भारत की ताकत और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। आर्थिक विकास से लेकर सामरिक शक्ति तक, भारत अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रहा है। अब इसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ओर से जारी एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस रैंकिंग में भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया की प्रमुख शक्तियों में अपनी जगह और मजबूत की है।

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

रूस और जापान को पछाड़ा, भारत का पावर स्कोर बढ़ा

एशिया पावर इंडेक्स 2026 के मुताबिक, भारत का पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है। इसके साथ ही भारत तीसरे स्थान पर कायम है। वहीं, जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

इस सूची में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। खास बात यह है कि अमेरिका और चीन के बीच शक्ति का अंतर पहले की तुलना में कम हुआ है। चीन लगातार अपनी स्थिति मजबूत करते हुए अमेरिका के करीब पहुंच रहा है।

एशिया पावर इंडेक्स 2026 की टॉप-6 रैंकिंग

रैंक देश पावर स्कोर
1 अमेरिका 78.9
2 चीन 73.6
3 भारत 40.5
4 जापान 38.6
5 रूस 32.2
6 ऑस्ट्रेलिया 31.7

पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

इस रिपोर्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बड़ी उपलब्धि मिली है। लोवी इंस्टीट्यूट के आकलन में उन्हें एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता बताया गया है। इस सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले स्थान पर हैं। यह रैंकिंग क्षेत्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेताओं के प्रभाव को दर्शाती है।

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक-कंडक्टर समेत 15 घायल

2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान

आर्थिक मोर्चे पर भी भारत की स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। विश्व बैंक (World Bank), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और एशियाई विकास बैंक (ADB) समेत कई प्रमुख संस्थानों ने भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान में बढ़ोतरी की है। उपलब्ध अनुमानों के मुताबिक, भारत की विकास दर 7 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

वहीं, कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी (KIEP) में दक्षिण एशिया के प्रमुख क्यूंगहून किम का अनुमान है कि भारत 2030 के आसपास दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। लगातार बढ़ती आर्थिक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव के बीच भारत वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026