ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News: हसदेव नदी का बढ़ा जलस्तर, गांवों की ओर पहुंच रहे मगरमच्छ; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Korba News: कोरबा जिले के तरदा गांव और आसपास के इलाकों में एक बार फिर मगरमच्छ देखे जाने की खबर से ग्रामीणों में डर का माहौल है। मंगलवार को तरदा एनीकट और कुदुरमाल एनीकट के पास मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग ने हसदेव नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है।

Chhattisgarh: मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर्स ग्रुप का सफर हादसे में बदला, 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की मौत

ग्रामीणों से फिलहाल खेतों और नदी के आसपास नहीं जाने की अपील की गई है। कुछ दिन पहले भी तरदा गांव में एक मगरमच्छ देखा गया था। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण करीब 4 फीट लंबा मगरमच्छ खेत तक पहुंच गया था। ग्रामीणों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए उसे पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया था।

दुर्ग में LOVE, DRINK और DEATH! शराब पार्टी के बाद बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

उसी समय ग्रामीणों ने इलाके में और मगरमच्छ होने की आशंका जताई थी।मंगलवार को तरदा और कुदुरमाल एनीकट में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। बुधवार सुबह करतला वन मंडल के रेंजर अक्ष ऋषि अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों स्थानों का जायजा लिया। टीम ने आसपास के इलाकों में मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर जांच भी की।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026