Chhattisgarh: मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर्स ग्रुप का सफर हादसे में बदला, 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की मौत

धमतरी : मुंबई से बस्तर तक जा रही महिला बाइक राइडर्स ग्रुप के सफर में बड़ा हादसा हो गया है. धमतरी जिले के मरकाटोला के पास राइडर रिद्धि ठक्कर (24 साल) हादसे का शिकार हो गई. ट्रेलर से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
दुर्ग में LOVE, DRINK और DEATH! शराब पार्टी के बाद बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, 23 महिला राइडर्स का समूह महाराष्ट्र के मुंबई से बस्तर की ओर निकला था. इसी दौरान ग्रुप में शामिल महिला राइडर रिद्धि की बाइक धमतरी के मरकाटोला में ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
घायल रिद्धि को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाजे के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.






