ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
खेल

‘पाकिस्तानी बॉक्सर को नरेंद्र नाम से थी नफरत’, भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अपने घर पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी जमकर तारीफ की। इस दौरान भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर पीएम मोदी और बाकी खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 39 मेडल (7 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

NDA मंगल मिलन बैठक में दिखा देशभक्ति का रंग, PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने सुनाया पीएम को किस्सा

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की बात चल रही तो मुझे एक किस्सा याद आ गया सर। 2015 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स थे। मेरी पहली फाइट पाकिस्तानी बॉक्सर से थी। वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स थे तो अधिकारियों के फोन आए और बोला कि पाकिस्तान से नहीं हारना है। मैंने पहला राउंड 4-1 से जीता। दूसरा राउंड 3-2 से जीता लेकिन दोनों का सिर आपस में लग गया था। दोनों के कट लगा। हालांकि, मैं फाइट जीत गिया।

फिर दोनों अस्पताल में टांके लगवाने गए। आप 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। हमारे साथ जो आर्मी का कोच गया था, उसका नाम नरेंद्र राणा था। पाकिस्तानी बॉक्सर ने थोड़ी देर सोचकर बोला कि भाईजान एक बात बोलूं। मैंने कहा कि हां बोलो। उसने कहा कि भाईजान आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है। ये किस्सा सुन पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खूब हंसे। उनके साथ वहां मौजूद बाकी खिलाड़ी भी हंसते हुए नजर आए।

छत्तीसगढ़ में चोरी की वारदात: शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर… CCTV में कैद हुई पूरी घटना

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने बॉक्सिंग में जीते 10 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए बॉक्सिंग सबसे सफल खेल रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 मेडल अपने नाम किए, जिनमें 7 गोल्ड मेडल शामिल थे। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में बॉक्सिंग में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। CWG में अकेले महिला मुक्केबाजों ने ही 5 गोल्ड अपने नाम किए। इसके अलावा, जूडो में भी भारत ने नया इतिहास रचा; अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर पहली बार एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में 2 गोल्ड मेडल देश को दिलाए। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में कुल 4 मेडल मिले। वहीं वेटलिफ्टिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 8 पदक जीते, जिसमें मीराबाई चानू ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026