ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में चोरी की वारदात: शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर… CCTV में कैद हुई पूरी घटना

बलौदाबाजार : शहर के दशहरा मैदान में रोड स्थित एवन डेली निड्स में सोमवार रात दो अज्ञात नकाबपोशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे पैसे लेकर चोर फरार हो गए हैं. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.  वारदात से पहले चोरों ने दुकान के आसपास मुआयना किया फिर अंधेरे का फायदा उठाकर धावा बोला.

झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

इस दौरान एक आरोपी बाहर नजर बनाए हुए था, वहीं दूसरा अंदर घुस गया. उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काटा और दूसरे कैमरे को घुमाकर दूसरी तरफ कर दिया. हालांकि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई. घटना की जानकारी दुकानदार अभिषेक केसरवानी जब आज सुबह दुकान खोलने आया तो शटर खुला हुआ मिला, उसे चोरी का शक हुआ. दुकानदार ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी.

Bigg Boss 20 में इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट! 6 सितंबर से सलमान खान के शो की शुरुआत, इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री की खबरें तेज

पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में शुरू की. फिलहाल दुकान के गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए चोरी की बात कही जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. बता दें कि इसके पहले भी जिला मुख्यालय में चोरी और उठाई गिरी की घटनाएं हुई हैं. इन प्रकरणों के आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं इससे पुलिस की रात गश्त में भी सवालिया निशान उठ रहे हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026