ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Raja Raghuwanshi Murder Case: सनसनीखेज हत्याकांड के कारण देशभर में सुर्खियों में रही राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला न तो शादी का है और न ही हत्याकांड का, बल्कि उसी विवाह समारोह के बकाया कैटरिंग बिल को लेकर नया बवाल सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजा और सोनम रघुवंशी की शादी का 2 लाख 82 हजार 550 रुपये का कैटरिंग बिल बकाया है।

CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

15 दिन के भीतर भुगतान की मांग

कैटरिंग कारोबारी ने सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी और उनके परिवार को कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर भुगतान की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि रकम नहीं चुकाने पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कराया जाएगा।

ब्रेकिंग न्यूज – SECL को लगा झटका,हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: भूमि अधिग्रहण के समय की नीति से मिलेगा रोजगार, SECL का आदेश रद्द

कुल 11 लाख 42 हजार 550 रुपये था बिल

हाई कोर्ट अधिवक्ता जयंत दुबे के माध्यम से भेजे गए नोटिस में कैटरिंग व्यवसायी हितेश उर्फ जिमी रोहिरा ने दावा किया है कि 10 और 11 फरवरी 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के विवाह समारोह की पूरी कैटरिंग और भोजन व्यवस्था उन्होंने संभाली थी। नोटिस के मुताबिक, आयोजन का कुल बिल 11 लाख 42 हजार 550 रुपये था। इसमें से 8 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन 2 लाख 82 हजार 550 रुपये आज भी बकाया है।

कारोबारी का आरोप है कि कई बार फोन, मुलाकात और लिखित रूप से भुगतान की मांग की गई, लेकिन हर बार सिर्फ भरोसा मिला। आखिरकार कारोबारी ने सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी और उनके परिवार को विधिक नोटिस भेजकर 15 दिन का अंतिम मौका दिया है। नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि तय समय में पूरी राशि का भुगतान नहीं हुआ, तो धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोपों में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

साथ ही, बकाया राशि की वसूली के लिए सिविल कोर्ट में भी दावा पेश किया जाएगा। एक ओर यह वही शादी है, जिसके कुछ ही दिनों बाद सामने आए चर्चित हत्याकांड ने पूरे देश को चौंका दिया था और अब उसी आयोजन से जुड़ा लाखों रुपये का कैटरिंग बिल नया कानूनी विवाद बनकर सामने आया है। हालांकि, यह पूरा मामला फिलहाल केवल कानूनी नोटिस तक सीमित है। नोटिस में लगाए गए आरोप कारोबारी के दावे हैं और गोविंद रघुवंशी या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने हाल ही में मेघालय की एक अधीनस्थ कोर्ट के सामने सरेंडर किया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026