NATIONALभारत

बोरियों में भरकर आवारा कुत्ते अधिकारी की टेबल पर छोड़े, नोटों की माला पहनाकर जताया विरोध

महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इलाके में लगातार कुत्तों के हमले की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी बोरी में आवारा कुत्ते को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने मुख्य अधिकारी (CO) की टेबल पर कुत्ता छोड़कर विरोध जताया।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर करणी सेना जिलाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने कोरबा जिलेवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

निफाड में बढ़ी आवारा कुत्तों की समस्या

स्थानीय लोगों के मुताबिक, निफाड क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई बच्चों और नागरिकों के कुत्तों के काटने से घायल होने की शिकायतें सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन से कई बार समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

नगर पंचायत कार्यालय में अनोखा विरोध

प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के युवासेना जिला प्रमुख विक्रम रंधवे और नगरसेविका रूपाली रंधवे ने स्थानीय नागरिकों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बोरी में आवारा कुत्ते को लेकर मुख्य अधिकारी धीरज भामरे के कार्यालय पहुंचे और उनकी टेबल पर कुत्ता छोड़ दिया।

अधिकारी की कुर्सी पर पहनाई नोटों की माला

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारी की कुर्सी पर नोटों की माला भी पहनाई। उनका आरोप था कि नागरिक आवारा कुत्तों की समस्या से परेशान हैं, जबकि नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान अन्य प्रक्रियाओं में लगा हुआ है।

Chhattisgarh: PM के जन्मदिन पर दीया जलाने को लेकर विवाद, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

त्योहारों से पहले कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान रंधवे दंपति ने नगर पंचायत प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर तत्काल कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव और नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलते हैं, ऐसे में आवारा कुत्तों के हमलों को रोकने के लिए जल्द व्यवस्था की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य अधिकारी और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026