Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News: 5 लाख की सुपारी देकर ससुर की हत्या, दामाद समेत झारखंड के 2 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: अंबिकापुर शहर के रसूलपुर इलाके में घर में घुसकर 70 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन सिद्दीकी की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात के आरोपी दामाद नाजिम सबा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ससुर की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से 10 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे।

रूस NATO देशों पर कर सकता है ड्रोन-रॉकेट से हमला! पोलैंड के PM टस्क ने दी चेतावनी

तलाक का केस वापस नहीं लेने पर हत्या की साजिश

चाकू से गंभीर रूप से घायल बशीरुद्दीन सिद्दीकी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मौत के बाद मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी गई।

जांच के दौरान मृतक की बेटी सादिया शारीन सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उसका पति नाजिम सबा के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि नाजिम पहले भी मायके पक्ष के लोगों को तलाक का केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे चुका था। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद और रंजिश के चलते ससुर की हत्या की साजिश रची गई।

5 लाख रुपये में तय हुई हत्या की सुपारी

पुलिस की जांच में पता चला कि नाजिम सबा ने अपने ससुर बशीरुद्दीन की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके लिए झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर निवासी कंचन कुमार समेत अन्य आरोपियों से संपर्क किया गया। आरोपियों को अंबिकापुर बुलाने के बाद उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को हत्या की पूरी योजना बनाई गई। इसके बाद कंचन कुमार और उसके दो अन्य साथी हथियार लेकर बाइक से बशीरुद्दीन के घर पहुंचे। आरोपी किराए का मकान देखने के बहाने घर में दाखिल हुए। कुछ देर बाद उन्होंने बशीरुद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद आरोपियों ने बाइक को घटनास्थल के पास छिपा दिया था।

छत्तीसगढ़ में कैंसर के 17,611 मामले, अब हर मरीज की जानकारी देनी होगी, जानें सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

बाइक, खून से सना कपड़ा और बस टिकट जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कंचन कुमार की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक, खून से सना कपड़ा और बस टिकट बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026